Search

 
 
 

सदन में अमित कुमार ने बजट का किया समर्थन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिल्ली विधायक अमित कुमार ने बजट पर चर्चा में सरकार के पक्ष में अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, नियुक्ति, भूमि सुधार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिल्ली विधायक अमित कुमार ने बजट पर चर्चा में सरकार के पक्ष में अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, नियुक्ति, भूमि सुधार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया. 

 

विधायक ने भूमि सुधार को राज्य के विकास के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि जमीन से जुड़े रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण से पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीण इलाकों में होने वाले जमीन विवादों में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है.

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 67 मामले दर्ज किए गए और 54 लोक सेवकों की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

 

नियोजन के मुद्दे पर बोलते हुए अमित कुमार ने कहा कि हाल ही में राज्य में लगभग 30 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तियां की गई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था के बजाय स्थानीय युवाओं की सीधी नियुक्ति की व्यवस्था को फिर से लागू किया जाना चाहिए.

 

विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है. अमित कुमार ने अंत में विपक्षी दलों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर राज्य के विकास और जनता के हित को प्राथमिकता दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही