Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेसा नियमावली मामले में सचिव हुए हाजिर, हाईकोर्ट को बताया-आज कैबिनेट में रखा जाएगा बिल

पेसा नियमावली लागू नहीं होने से जुड़ी अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सशरीर उपस्थित रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  पेसा नियमावली लागू नहीं होने से जुड़ी अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सशरीर उपस्थित रहे. उन्होंने कोर्ट को बताया कि पेसा कानून से संबंधित नियमावली को आज कैबिनेट में पेश किया जाएगा. वहीं राज्य सरकार ने अदालत से समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख निर्धारित की. 

 

अदालत ने पिछली सुनवाई में बालू घाट की नीलामी के बाद अलॉटमेंट पर लगाई गई रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बरकरार रखा है. इस संबंध में आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में इस अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने पक्ष रखा.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही