Search

 
 
 

वित्त मंत्रालय के वेबीनार में मोदी ने कहा, विदेशी निवेश के नियम सरल बनाने का हो रहा प्रयास

प्रधानमंत्री ने कहा कि अवसंरचना विकास को प्राथमिकता का प्रमाण है कि 11 साल पहले बजट में जो सार्वजनिक पूंजीगत व्यय लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का था. वह अब बढ़कर लगभग 12 लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो गया है.
 

NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी ने  आज शुक्रवार को वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित वेबीनार का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने बजट 2026-27 पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वेबीनारों की परंपरागत श्रृंखला का शुभारंभ किया.


इस वर्ष के पहले वेबीनार में श्री मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि उद्योग और वित्तीय संस्थान  नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़े.  कहा कि भारत को अवसंरचना में ज्यादा भागीदारी चाहिए,


वित्त-पोषण के लिए अपनाये जाने वाले मॉडल में ज्यादा नवाचार चाहिए, उभरते क्षेत्रों में ज्यादा मजबूत सहयोग चाहिए. इस क्रम में पीएम मोदी ने उद्योग जगत सहित अन्य हितधारकों को बजट से उभरे अवसरों को जमीन पर उतारने की दिशा में  काम करने का आह्वान किया. 


वेबीनार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भी उपस्थित थीं. प्रधानमंत्री ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सरकार विदेशी निवेश के नियमों को सरल बनाते हुए प्रयास कर रही है कि पूरी प्रणाली अधिक स्पष्ट और निवेशकों के अधिक अनुकूल हो. 
 
 
पीएम ने कहा,  हम  बाँड बाजार को और ज्यादा सक्रिय बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं. कहा कि बॉन्ड की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आसान बनायी जा रही है.
 

प्रधानमंत्री ने कहा, हमें बॉंड बाजार में सुधार को दीर्घकालिक वृद्धि में सहायक उपाय के रूप में देखना होगा, हमें पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी, बाँड बाजार में तरलता (बाँड बेचने की सुविधा) का विस्तार करना होगा,  
 

श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, डिजिटल नेटवर्क, बिजली प्रणालियों, सहित  इस तरह की अनेक ठोस परिसम्पत्तियां तथा अवसंरचानाओं के विकास पर सरकार का  फोकस रहा है.  ये परिसम्पत्तियां आने वाले कई दशकों तक उत्पादकता बढ़ाती रहेंगी. 
     

प्रधानमंत्री ने कहा कि अवसंरचना विकास को प्राथमिकता का प्रमाण है कि 11 साल पहले बजट में जो सार्वजनिक पूंजीगत व्यय लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का था.


पूंजीगत व्यय अब बढ़कर लगभग 12 लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो गया है. कहा कि  इतने बड़े पैमाने पर सरकारी निवेश होना निजी क्षेत्र के लिए भी साफ संदेश है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही