National News : यूपी की तर्ज पर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में रेप और हत्या के आरोपी के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर है. पश्चिम बंगाल के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि उत्तर 24 परगना जिले में, 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के आरोपी 23 वर्षीय युवक प्रह्लाद दास का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.
STORY | Bengal: Rape-murder accused killed in 'police encounter' A 23-year-old man accused in the rape and murder of a 17-year-old girl was killed in a gunfight with the police in West Bengal's North 24 Parganas district, a senior officer said on Tuesday. READ: https://t.co/Jhu1t1qkBR
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2026
बताया गया है कि पुलिस प्रहलाद दास को क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी. आरोप है कि प्रह्लाद दास ने मौका देख कर एक पुलिसकर्मी से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली. इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई और फरार होने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी. उसे पास के चंद्रपारा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया.
मामला यह है कि 24 अक्टूबर को 17 वर्षीय पीड़िता लापता हो गयी थी. 25 अक्टूबर को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था. शक की सूई प्रहलाद दास पर गयी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उसे घटना स्थल पर ले गयी थी, वहां उसके पुलिस की रिवाल्वर छीन कर गोली चलाई.पुलिस की जवाबी कार्र्वाई में वह मारा गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

