Search

 
 
 

Dhanbad News: हेलमेट थीम पर बने आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन

धनबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखी पहल की है. शनिवार को गोल बिल्डिंग के पास हेलमेट के आकार में बनाए गए अत्याधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने किया.
 

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखी पहल की है. शनिवार को गोल बिल्डिंग के पास हेलमेट के आकार में बनाए गए अत्याधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने किया. इस मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे. हेलमेट की थीम पर तैयार इस विशेष ट्रैफिक पोस्ट का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है. पुलिस का मानना है कि यह आकर्षक ट्रैफिक पोस्ट सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 


उद्घाटन के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हेलमेट केवल यातायात नियम का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है. सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर की गंभीर चोटों से बचाने में हेलमेट अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की. एसएसपी ने बताया कि यह ट्रैफिक पोस्ट विशेष पॉलिमर सामग्री और मजबूत ग्लास से तैयार किया गया है. इसकी बनावट ऐसी है कि गर्मी के मौसम में अंदर अपेक्षाकृत ठंडा और सर्दी में गर्म वातावरण बना रहेगा, जिससे ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट के निर्माण में रैपिडो कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत सहयोग प्रदान किया है. पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह पहल न केवल ट्रैफिक पुलिस के कार्य को अधिक सुविधाजनक बनाएगी बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाकर दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी सहायक सिद्ध होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही