Search

 
 
 

नगर निगम क्षेत्र में वाटर मीटर चोरी की घटनाएं बढ़ीं, निगम ने लोगों को किया अलर्ट

Ranchi News: नगर निगम के अनुसार, निगम क्षेत्र में वाटर मीटर चोरी से संबंधित कई शिकायतें कार्यालय को मिल रही हैं. इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निगम ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
 
फाइल फोटो
  • निगमकर्मियों का आईडी कार्ड पहचान की पुष्टि के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर

Ranchi News: रांची नगर निगम क्षेत्र में वाटर मीटर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर निगम ने आम लोगों के लिए आम सूचना जारी की है. यह सूचना नगर निगम के जलापूर्ति शाखा की ओर से जारी किए गए हैं. निगम ने लोगों से अपील की है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क करने की अपील की है. बिना पुष्टि किसी भी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें.


इसके साथ ही ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. घर आने वाले अनजान व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने की अपील की है. नगर निगम के अनुसार, निगम क्षेत्र में वाटर मीटर चोरी से संबंधित कई शिकायतें कार्यालय को मिल रही हैं. इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निगम ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें - 

 

आईडी कार्ड देखने के बाद ही घर में दें प्रवेश

नगर निगम ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति नगर निगम का प्रतिनिधि बनकर जल संयोजन देने या वाटर मीटर से संबंधित किसी काम के नाम पर घर पहुंचता है, तो उसे बिना पहचान की पुष्टि किए प्रवेश नहीं दें. सबसे पहले संबंधित व्यक्ति का नगर निगम की ओर से जारी आईडी कार्ड जांचें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही