Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा ग्रुप व चावल आढ़तिया के झारखंड-बिहार स्थित 45 ठिकानों पर आयकर छापा

Ranchi : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) ने बाबा ग्रुप और चावल के आढ़तिया के झारखंड व बिहार के कुल 45 ठिकानों पर छापा मारा. इससे राइस मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है. संबंधित व्यापारियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट और अकाउंटस से जुड़े कुछ लोग फरार हो गए हैं. उन सभी की तलाश जारी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) ने बाबा ग्रुप और चावल के आढ़तिया के झारखंड व बिहार के कुल 45 ठिकानों पर छापा मारा. इससे राइस मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है. संबंधित व्यापारियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट और अकाउंटस से जुड़े कुछ लोग फरार हो गए हैं. उन सभी की तलाश जारी है. 


जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा सुबह करीब सात बजे से शुरु हुई इस छापेमारी में 500 अधिकारी शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक बाबा व आढ़तिया से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी जारी है. छापेमारी के दौरान चावल के कच्चा व्यापार से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. 
आयकर अधिकारियों का दल फिलहाल इसकी जांच कर रहा है. इसमें करोड़ों के व्यापार का लेखा-जोखा दर्ज है. छापेमारी के दो दिनों से अधिक समय तक जारी रहने की संभावना बतायी जाती है.


आयकर विभाग की यह छापेमारी 29 जनवरी की सुबह झारखंड के रांची और जमशेदपुर स्थित ठिकानों पर शुरु हुई. इसके अलावा बिहार के पटना, औरंगाबाद और गया स्थित ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की गई. इन दोनों राज्य के कुल 45 ठिकानों पर जारी छापेमारी में रांची के 15, गया और औरंगाबाद के 10-10 ठिकाने शामिल हैं. छापेमारी के शेष ठिकाने जमशेदपुर और पटना में हैं. 


सूचना के मुताबिक, आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान रांची, गया और औरंगाबाद में चावल के 15 आढ़तियों को भी निशाना बनाया है. आढ़तियों के सबसे ज्यादा ठिकानें गया और औरंगाबाद में हैं. आढ़तियों के ठिकानों से चावल के कच्चा व्यापार से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद किये गये हैं. आढ़तिया के ठिकानों से मिले दस्तावेज की जांच जारी है. छापेमारी शुरु होने की सूचना फैलने के बाद कई व्यापारियों के हिसाब किताब देखने वाले आकाउंटेट और CA भाग गये हैं. इनकी तलाश की जा रही है.


आयकर अनुसंधान शाखा ने छापेमारी के दौरान बाबा एग्रो फुड और बाबा फुड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अलावा चावल के व्यापार से जुड़े आढ़तिया के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शामिल किया. योगेश साहू, बाबा एग्रो फुड प्रोसेसिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इसके अलावा इस कंपनी में एस मोहंती, राज कुमार लाखोटिया, संचिता जयसवाल निदेशक है. इस कंपनी का टर्नओवर 300 करोड़ रुपये है. यह कंपनी शेयर मार्केट में लिस्टेड है. बाबा एग्रो फुड में मनीष कुमार, राखी साहू, एकता साहू, अमित कुमार आदि निदेशक हैं. ज्ञान प्रकाश साहू कंपनी के CFO हैं. 

 

इस कंपनी को टर्नओवर 1500 करोड़ रुपये बताया जाता है. आयकर विभाग ने छापेमारी के दायरे में कंपनी के निदेशकों को भी शामिल किया है. बाबा एग्रो फुड के माध्यम से सामान्य और बासमती चावल, बाबा फुड प्रोसेसिंग से आटा, सूजी, मैदा का व्यापार किया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही