Search

 
 
 

योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें: राजीव शरण

जिले के मनिका प्रखंड मुख्‍यालय के उच्‍च विद्यालय मैदान में शनिवार से सात दिवसीय सर्वरोग निवारण योग सिविर का शुभारंभ किया गया.
 

Latehar : जिले के मनिका प्रखंड मुख्‍यालय के उच्‍च विद्यालय मैदान में शनिवार से सात दिवसीय सर्वरोग निवारण योग सिविर का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन पलामू प्रमंडल के योग प्रभारी राजीव शरण, महिला योग प्रमंडल प्रभारी ममता, मनिका पतंजलि योग पीठ प्रभारी वृंद बिहारी प्रसाद यादव, स्वाभिमान भारत के मनिका प्रभारी बैजनाथ प्रसाद व राजमणि प्रसाद यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया. 

 

शिविर को संबोधित करते हुए शरण ने कहा क‍ि आज के इस भाग दौड़ जीवन में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. अगर वे योग व प्रणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तो वे कई रोगों से बचे रह सकते हैं. उन्‍होने प्रतिदिनि कम से कम एक घंटा नियमित योग व प्रणायम करने की सलाह दी. उन्‍होने शिविर में बीपी, शुगर, थायराइड, कान, गला व पेट के गैस आदि बीमारियों की जानकारी दी गयी और उनका योग के माध्‍यम से उपचार के उपाय बताये गये.योग शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही