New Delhi/Ranchi: भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के झारक्राफ्ट स्टॉल पर पारंपरिक सिल्क उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. तसर, मलबेरी और बनारसी सिल्क की साड़ियों के साथ दुपट्टे और कॉटन उत्पादों की अच्छी मांग देखी जा रही है. इन साड़ियों की कीमत 2,000 से 20,000 रुपये तक है.
झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल पर जैकेट, शॉल, साड़ी, पैंट और दुपट्टे उपलब्ध हैं. वहीं शैंपू, फेसवॉश, हर्बल हेयर ऑयल और बॉडी लोशन जैसे उत्पाद भी लोगों की रुचि बढ़ा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें -
झारक्राफ्ट स्टॉल संचालक जायल के अनुसार, इस बार बीटूबी कारोबार में बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में धीमी रही. हालांकि आम लोगों के लिए मेला खुलने के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और बिक्री को प्रोत्साहन मिला है. IITF के माध्यम से झारखंड के बुनकरों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

