Sports News: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के भारत दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे. इस दौरे के सभी मुकाबले गुजरात में होंगे. तीनों वनडे और पहला बहुदिवसीय मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में होगा.
इसे भी पढ़ें:
बीसीसीआई के चयन समिति ने अंडर-19 टीम में कई युवा चेहरों को मौका दिया है. वनडे टीम में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों को भी जगह मिली है. दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेट आर्यवीर सहवाग को 15 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली वनडे सीरीज में अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे.
भारत की वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को मिली है. जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तानी संभालेंगे. विकेटकीपर के तौर पर राजत बघेल और अन्वय द्रविड़ है. आर्यवीर सहवाग के अलावा, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, चिगुरुपति वेंकट और मनल चौहान भी टीम का हिस्सा हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

