Sports News: यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में जैकब मेंसिक और कैरोलिना मुचोवा की जोड़ी ने बेलिंडा बेनसिक और फ्लावियो कोबोली की जोड़ो को 6-3, 1-6, 10-6 से हराकर खिताब जीत लिया. चेक गणराज्य की जोड़ी ने गुरुवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने इटैलियन-स्विस जोड़ी को एक घंटे, 13 मिनट के मुकाबले में 6-3, 1-6, 10-6 से हराया. इस जीत के साथ ही चेक गणराज्य की जोड़ी को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिली. मेंसिक और मुचोवा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बेनसिक और कोबोली ने छठे गेम में लव पर पकड़ बनाए रखते हुए जोरदार वापसी की. हालांकि चेक जोड़ी ने पहला सेट 6-3 से जीत लिया.
दूसरे सेट में बेनसिक और कोबोली ने ब्रेक वापस ले लिया और शानदार वापसी करते हुए बेनसिक ने दूसरे सेट के लिए सर्व किया और इसे 6-1 से जीत लिया. तीसरे सेट में मेंसिक और मुचोवा की जोड़ी 10-6 से जीत दर्ज की. मैच के बाद मुचोवा ने कहा कि मैचिंग आउटफिट ने हमारे लिए फर्क पैदा किया. मुझे सच में उम्मीद नहीं थी कि मैं आज रात यहां खड़ी रहूंगी. अब हम यहां खड़े हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

