Ranchi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली 3 वनडे और 2 मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है. 15 सदस्यीय दस्ते में रांची के ईशान ओम को भी शामिल किया गया है. ईशान ओम का चयन मल्टी-डे सीरीज के लिए हुआ है. बता दें, रांची के रातू रोड के रहने वाले ईशान ओम बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. फिलहाल तमिलनाडू में प्रैक्टिस कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
रांची जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान ओम के चयन से हर्ष वगौरव का माहौल है. ईशान ओम ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनके चयन से रांची जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी, सदस्य, प्रशिक्षक, क्लब एवं खिलाड़ी गौरवान्वित हैं.
रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव शम्भु शरण सिन्हा ने ईशान ओम को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईशान का इंडिया अंडर-19 टीम में चयन रांची के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईशान राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से रांची और झारखंड का नाम रोशन करेंगे.
संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ईशान ओम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

