Search

 
 
 

IND vs ENG: पैर में फ्रैक्चर के कारण ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है.
 

England : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज के बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं. 

 

खबरों के मुताबिक, उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है और अब वे न केवल मौजूदा टेस्ट से बाहर हो गए हैं, बल्कि सीरीज के आखिरी मैच में भी उनकी वापसी की संभावना नहीं के बराबर है.

 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा पंत की देखभाल की जा रही है. सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच के बाद बताया गया है कि ऋषभ पंत को कम से कम छह सप्ताह का आराम करना होगा. ऐसे में उनका मैदान पर दोबारा उतरना इस सीरीज में अब मुमकिन नहीं है.

 

पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को न केवल एक अनुभवी विकेटकीपर की कमी खलेगी, बल्कि एक विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का विकल्प तलाशना भी चुनौतीपूर्ण होगा

 

चौथे टेस्ट के दौरान यह घटना उस समय घटी जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारतीय पारी का अहम ओवर फेंक रहे थे. उनकी एक तेज बाउंसर सीधे पंत के पैर पर आकर लगी. बॉल इतनी तेज थी कि पंत वहीं पिच पर ही दर्द से तड़पते हुए नज़र आए. 

 

इस बॉल पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर द्वारा नॉट आउट दिए जाने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने तुरंत DRS भी लिया, लेकिन रिप्ले में साफ हो गया कि बॉल स्टंप्स को मिस कर रही थी और पंत आउट नहीं थे.

 

हालांकि पंत बच तो गए, लेकिन इस गेंद ने उन्हें गहरी चोट पहुंचाई. इसके बाद वे कुछ देर तक पिच पर ही लेटे रहे और BCCI की मेडिकल टीम फौरन मैदान पर पहुंची. जब उनका मोजा उतारा गया तो पता चला कि उनके पैर से खून निकल रहा है और दाहिने पैर पर चोट वाली जगह पर काफी सूजन भी थी.

 

चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत गोल्फ कार्ट के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया. प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सिर्फ एक मामूली चोट हो सकती है, लेकिन एक्स-रे और स्कैन के बाद फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही