Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर होने के बाद BCCI की सिलेक्शन कमिटी ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए मौका दिया है.
इसे भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 31 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी है. बता दें, आकिब नबी को सिलेक्शन कमिटी ने पहले सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया था. लेकिन अब प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद, उन्हें शुरुआती तीन मैचों के दस्ते में जगह दी है. इस तरह अब वे पूरी वनडे सीरीज के लिए मैच खेल सकते है.
दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए है. उन्हें उबरने में कुछ और समय लग सकता है, जिसके बाद उन्हें फिटनेस क्लियरेंस करना पड़ेगा. इसके अलावा इस सीरीज में एक और बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को केवल पहले वनडे मैच के लिए टीम में चुना गया है. पहला वनडे खेलने के बाद वह टीम से बाहर हो ज जाएंगे और आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे.
पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की संभावित स्क्वाड : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर(उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ़ पहले ODI के लिए), औकिब नबी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

