Search

 
 
 

IND vs NZ: तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड टीम में बदलाव, हेनरी और टिकनर बाहर

Sports News: तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की जगह क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो गए हैं.
 
न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी

Sports News: भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की जगह क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो गए हैं. लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 सीरीज के दौरान दाईं पिंडली में लगी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इस कारण वे चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वेलिंगटन में दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय ब्लेयर टिकनर को हेलमेट पर गेंद से चोट लगी थी. हालांकि, टिकनर की कनकशन की समस्या ठीक हो गई है, लेकिन वह आईसीसी के जरूरी सात दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड में रहेंगे. वहीं, मैट हेनरी मंगलवार को हैमिल्टन में होने वाला तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे. चोट से उबर रहे हेनरी, काइल जेमीसन चौथे वनडे से वापसी कर सकते हैं. 


टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स और नैथन स्मिथ 11 नवंबर को वेलिंगटन के लिए रवाना होंगे. वे टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा. भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही