Search

 
 
 

IND vs NZ: भारत ने 5 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट

Sports News: भारत ने वनडे सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. बारिश के कारण 32 ओवर में 143 रन के संशोधित लक्ष्य को भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
 
भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

Sports News: भारत ने बुधवार को पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई. बारिश के कारण भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. जिसे भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही 5 वनडे की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है.


इसे भी पढ़ें:

 

भारत की ओर से विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी ने 3, जबकि काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए.

 

न्यूजीलैंड के लिए न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट ने 38, डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए. जबकि ब्लेयर टिकनर ने 34 और जैकब डफी ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके. वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए. सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को खेला जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही