Search

 
 
 

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश में धुला, सीरीज नहीं हारेगा इंडिया, 2-0 की बढ़त

Sports News: लगातार बारिश के कारण अंत में बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया. बता दें, अगर किसी मैच में टॉस भी नहीं हो पाए तो उसे रद्द कहते हैं, लेकिन टॉस होने के बाद मुकाबला नहीं हो पाए, तो वह बेनतीजा कहलाता है.
 

Sports News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होनेवाला वनडे सीरीज का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका. जिसके कारण सीरीज का तीसरा वनडे मैच बेनतीजा रहा. बारिश की आंख मिचौली के बीच करीब 2 घंटे की देरी से टॉस हुआ. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

लेकिन, लगातार बारिश के कारण अंत में बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया. बता दें, अगर किसी मैच में टॉस भी नहीं हो पाए तो उसे रद्द कहते हैं, लेकिन टॉस होने के बाद मुकाबला नहीं हो पाए, तो वह बेनतीजा कहलाता है. 
 

सीरीज का चौथा मुकाबला अब 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. 15 नवंबर को पांचवां और आखिरी वनडे भी इसी मैदान पर होगा. भारत की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त है. अब अगर आखिरी दो मैच भारत हार भी जाता है तो भी भारत सीरीज नहीं हारेगा. सीरीज बराबरी की होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही