Sports News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने पहले मुकाबले को आठ विकेट से जीतकर सीरीज की शानदार शुरुआत की थी. सीरीज के दूसरा मुकाबला रांची में हुआ. इस हाई स्कोर मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें:
दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. जिसे वेस्टइंडीज ने 6 विकेट और 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर भारत को करारी शिकस्त दी. अब दोनों टीमों की नजर तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी. भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा.
सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार शाम सात 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा. भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

