Search

 
 
 

IND vs WI: ICC ने लगाया जुर्माना, भारत पर 20 तो वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत, स्लो ओवर रेट बना कारण

Sports News: मैच के दौरान निर्धारित समय में भारत को चार ओवर और वेस्टइंडीज को दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया. आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगा है. इस नियम के अनुसार अगर कोई टीम तय समय में ओवर नहीं फेंक पाती है तो खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.
 
भारतीय क्रिकेट टीम

Sports News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. शनिवार को हुए आखिरी व तीसरे वनडे मुकाबले के बाद आईसीसी ने दोनों टीमों पर स्लो ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया है. मैच में तय समय सीमा के भीतर ओवर पूरा न करने के चलते भारतीय टीम पर 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है. 

 

इसे भी पढ़ें:


मैच के दौरान निर्धारित समय में भारत को चार ओवर और वेस्टइंडीज को दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया. आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगा है. इस नियम के अनुसार अगर कोई टीम तय समय में ओवर नहीं फेंक पाती है तो खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.

 

दोनों ही टीमों के कप्तानों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने इस उल्लंघन के आरोप तय किए थे. आईसीसी के मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने यह जुर्माना लगाया है. 


बता दें कि अब दोनों टीमें मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ में पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच खेलेंगी. 9 अक्टूबर को दूसरा टी20 रांची, 11 अक्टूबर को तीसरा टी20 रायपुर, हैदराबाद में 14 अक्टूबर को चौथा और बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को पांचवां टी20 मैच होगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही