Search

 
 
 

महिला वकील से अभद्रता मामला : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

महिला अधिवक्ताओं के साथ एसटी-एससी SC-ST थाना प्रभारी द्वारा धक्का-मुक्की और अभद्रता मामले में शनिवार को भी रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल है. इस घटना के विरोध में आज रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में हिस्सा लिया.
 

Ranchi :  महिला अधिवक्ताओं के साथ एसटी-एससी SC-ST थाना प्रभारी द्वारा धक्का-मुक्की और अभद्रता मामले में शनिवार को भी रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल है.

 

इस घटना के विरोध में आज रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में हिस्सा लिया.  इससे पहले शुक्रवार को भी रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से लग रहे थे. 

 

दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग

रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने कहा कि अधिवक्ताओं ने आज काला बिल्ला लगाकर काम किया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना के दिन का वीडियो फुटेज पुलिस प्रशासन मीडिया के समक्ष लाए. 

 

अगर अधिवक्ता की गलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और अगर पुलिस की गलती है तो दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए.  संजय विद्रोही ने कहा कि सोमवार या मंगलवार को  एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनेगी.

 

इस मुद्दे पर झारखंड के कई जिला एडवोकेट एसोसिएशन हमारे साथ हैं.  आवश्यकता अनुसार पूरे झारखंड के सिविल कोर्ट में एक दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार का भी निर्णय लिया जा सकता है.

 

एसटी-एसटी थाना प्रभारी ने वकील से साथ किया अभद्र व्यवहार 

उल्लेखनीय कि बीते गुरुवार को अधिवक्ता सविता कुजूर अपनी सहकर्मी अधिवक्ताओं के साथ एक मुवक्किल की शिकायत दर्ज कराने एससी-एसटी थाना पहुंची थीं.  आरोप है कि वहां मौजूद जांच अधिकारी महेंद्र बाड़ा ने पहले शिकायत दर्ज नहीं की.

 

इसके बाद जब अधिवक्ता अपनी कानूनी मांग को लेकर थाना प्रभारी महेश मुंडा से मिले तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया.

 

रांची SSP से की गई शिकायत में थाना प्रभारी महेश मुंडा ने कथित तौर पर गंदी नीयत से अधिवक्ता सविता कुजूर का हाथ पकड़ा और उन्हें दीवार की ओर धक्का देने की बात कही गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही