Search

 
 
 

संसद परिसर में इंडिया अलायंस के सांसदों का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने कहा, अमित शाह बयान दें, बोले अखिलेश, सवालों से भाग रही है सरकार

संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर आज सोमवार को भी  सदन की कार्यवाही शुरूहोने से पहले इंडिया अलायंस के सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन किया. वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनतापार्टी के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये और राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर  रहे थे.
 

New Delhi : संसद परिसर स्थित मकर द्वार पर आज सोमवार को भी  सदन की कार्यवाही शुरूहोने से पहले इंडिया अलायंस के सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन किया. 

 

 अमित शाह सदन में आओ
सदन में आकर जवाब दो pic.twitter.com/RoVYT8NcXy

 

वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनतापार्टी के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये और राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे. इस क्रम में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर बयान नहीं देंगे, गतिरोध की स्थिति बनी रहेगी.

 

 

सपा सांसद अखिलेश यादव ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्र्वाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल सहित अन्य मसलों पर मोदी सरकार को घेरा.उन्होंने कहा. छात्रों पर लाठी चार्ज क्यों किया गया, आंसू गैस के गोले क्यों दागे गये, सरकार जवाब दे, सवालों से क्यों भाग रही है. 

 

जान लें कि संसद के मानसून सत्र के महज चार दिन ही बाकी है. आज सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे कारण लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही  ढंग से शुरू ही नहीं हो पायी. दोन सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

 

बता दें कि कांग्रेस ने व्हिप जारी कर लोकसभा-राज्यसभा के सांसदों को 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में मौजूद रहने को कहा है. कांग्रेस ने INDIA अलपायंस में शामिल सहयोगी दलों से तीनों दिनों तक अपने सांसदों की मौजूदगी संसद में सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही