Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

26 मार्च से रांची में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर, 12 देशों की सहभागिता, 480 से अधिक स्टॉल

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 26 मार्च से 6 अप्रैल तक मोराबादी मैदान में होगा. मेगा ट्रेड फेयर  सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. प्रवेश शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रत्येक शनिवार को विशेष रूप से नाइट मार्केट का आयोजन भी किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 26 मार्च से 6 अप्रैल तक मोराबादी मैदान में होगा. मेगा ट्रेड फेयर  सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. प्रवेश शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रत्येक शनिवार को विशेष रूप से नाइट मार्केट का आयोजन भी किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा.

 

ट्रेड फेयर में रियल एस्टेट, होम एंड डेकोर, फर्नीचर एंड इंटीरियर, लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोसेस्ड फूड, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, हैंडीक्राफ्ट्स और हैंडलूम उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगेगी. बच्चों के मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. इस वर्ष फेयर में झारखंड सरकार के साथ देश के 8 राज्यों और 12 अंतर्राष्ट्रीय देशों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. कुल 10 बिजनेस हैंगर में 480 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि ऑटोमोबाइल का विशेष शो-केस भी दर्शकों को आकर्षित करेगा.

 

चैंबर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि हर वर्ष मेगा ट्रेड फेयर को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन बीटूबी (B2B) और बीटूसी (B2C) व्यापार को बढ़ावा देगा और राज्य के व्यापारी और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा.

 

महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह फेयर झारखंड की व्यापारिक क्षमता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे स्थानीय उद्यमियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई इकाइयों को नए बाजार, नई तकनीक और नए व्यापारिक संपर्क प्राप्त होंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से राज्य में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

 

सह सचिव रोहित पोद्दार ने बताया कि मेगा ट्रेड फेयर को भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है. इसके तहत राज्य की एमएसएमई इकाइयों को स्टॉल बुकिंग पर रीइम्बर्समेंट की सुविधा मिलेगी, जिससे कुटीर और लघु उद्योगों को विशेष लाभ होगा.

 

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह फेयर देश-विदेश के व्यापारियों के लिए आपसी व्यापारिक आदान-प्रदान का सशक्त मंच है. उन्होंने रांची में प्रगति मैदान की तर्ज पर स्थायी एग्जीबिशन सेंटर की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया. 


वहीं सह सचिव नवजोत अलंग ने बताया कि फेयर में अफगानिस्तान, थाईलैंड, दुबई, कनाडा, इजराइल सहित 12 अंतर्राष्ट्रीय देशों की सहभागिता रहेगी. उन्होंने शहरवासियों से इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही