Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्कृष्ट मिसाल है भारत : डॉ० नीता पांडेय

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना, गुरुवंदना और सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. स्टूडेंट्स काउंसिल की ओर से "माय हैंड्स योर हैंड्स टाइड अप लाइक टू शिप्स और नमित प्रमाणिक द्वारा पाठ की गई. साथ ही भावपूर्ण कविता "प्रिय शिक्षक दिल से शुक्रिया आपका, हमारा भविष्य सजाने के लिए" ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं छात्र- छात्राओं ने "स्कूल एक्ट" नाटक के माध्यम से स्कूली जीवन की तमाम बारीकियों को मंच पर जीवंत कर दिया. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/signature-campaign-launched-on-the-demand-of-aiims-airport-and-central-university-in-dhanbad/">धनबाद

में एम्स, एयरपोर्ट व केंद्रीय विवि की मांग पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kkkk-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

“शिक्षक ईमानदारी से निर्वहन करें अपनी भूमिका”

मौके पर विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष पंचम सिंह और आनंदमयी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी. इस मौके पर प्राचार्या डॉ० नीता पांडेय ने कहा कि भारत गुरु शिष्य परंपराओं के उत्कृष्ट मिसाल का देश है. समय के साथ मूल्यों में गिरावट आयी है परंतु इस परंपरा को जीवित रखने के लिए शिक्षक अपने दायित्वों और विद्यार्थी अपनी मर्यादाओं का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस मात्र एक समारोह नहीं, बल्कि ज्ञान की परंपरा और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक मौका भी है. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-teachers-day-celebrated-with-pomp-in-dps-teachers-give-basis-to-the-future-of-students/">रांची:

DPS में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, ‘छात्रों के भविष्य को आधार देते हैं शिक्षक’

इनका प्रमुख योगदान रहा

बच्चों ने कार्यक्रम एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज, शिक्षक सतीश मिश्रा,मोनिका मुंडू और शिल्पा शाहदेव के निर्देशन में प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन स्वयं पटनायक, फैजान रजा, शिफा जावेद और दीपांशा श्रुति ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही