Search

 
 
 

धनबाद में एम्स, एयरपोर्ट व केंद्रीय विवि की मांग पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Dhanbad : धनबाद जिले में एम्स, एयरपोर्ट और केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है. सामाजिक संस्था एक्शन फोर्स ने इन मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए 5 सितंबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-he-himself-is-blind-spreading-the-light-of-knowledge-in-the-lives-of-girls/">(Dhanbad)

के रणधीर वर्मा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने हस्ताक्षर कर मांगों के प्रति समर्थन जताया. अभियान के संयोजक एमके आजाद, बार एसोसिएशन धनबाद के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, सचिव जीतेंद्र कुमार, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग इसमें शरीक हुए. एमके आजाद ने बताया कि अभियान को अधिवक्ताओं और समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है. जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा. जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर धरना दिया जाएगा. बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि धनबाद देश की मिनरल राजधानी है. यहां से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व प्राप्त होता है. इसके बावजूद यहां के लोग जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं. इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि भी कम जिम्मेवार नहीं हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-11-thousand-volt-wire-fell-on-the-roof-in-baghmara-the-family-narrowly-saved/">धनबाद

: बाघमारा में छत पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बाल-बाल बचा परिवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही