Search

 
 
 

भारत हमारा दोस्त, ईरान का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को रास्ता देने का संकेत

मोहम्मद फतहाली पत्रकारों से मुखातिब थे. उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्त हैं.  इस वजह से भारतीय जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने को लेकर सकारात्मक परिस्थिति जल्द ही दिख सकती है.
 

New Delhi : पर्शियन गल्फ क्षेत्र में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग के बीच आज शुक्रवार को एक अच्छी खबर आयी है. भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिया है कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है.  

 

 

मोहम्मद फतहाली पत्रकारों से मुखातिब थे. उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्त हैं.  इस वजह से भारतीय जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने को लेकर सकारात्मक परिस्थिति जल्द ही दिख सकती है.

 

ईरानी राजदूत के इस बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बयान ऐसे समय में आया है जब गल्फ क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण समुद्री मार्गों की सुरक्षा खतरे में है.

 

दरअसल पत्रकारों ने उनसे  पूछा था कि क्या भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता दिया जायेगा.  राजदूत ने सकारात्मक संकेत देते हुए जवाब दिया कि इस दिशा में जल्द ही स्थिति साफ हो सकती है. क्योंकि भारत हमारा दोस्त है.

 

राजदूत ने कहा, आप बदलाव को दो-तीन घंटे के भीतर देखे सकते हैं,. ईरान के राजदूत ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं. 

 

फतहाली ने कहा कि दोनों  कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहे हैं. भारत ने कठिन समय में ईरान की मदद की है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही