Search

 
 
 

India-SA मैच : दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है.
 
  • कोच बोले- टीम में ‘पॉजिटिव एनर्जी’

Ranchi : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है. दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं.

Uploaded Image

आज भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीमों ने JSCA स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. भारत के खिलाड़ियों ने नेट्स में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग- तीनों विभागों में लंबा अभ्यास किया. खिलाड़ी मैच से पहले अपनी लय हासिल करने में जुटे दिखे. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका टीम ने भी अपनी रणनीति पर काम करते हुए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ गहन अभ्यास किया.

 

भारत के बॉलिंग कोच मॉर्न मर्केल (Morne Morkel) ने टीम की तैयारियों पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में पूरी तरह पॉजिटिव एनर्जी है.

 

कोच मर्केल ने कहा कि टीम ने टेस्ट मैच की हार को पीछे छोड़ दिया है. अब पूरा फोकस वनडे सीरीज पर है. खिलाड़ी पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखते हैं. हमारा लक्ष्य इस वनडे सीरीज पर कब्जा करना है.

 

भारतीय टीम के युवा और सीनियर खिलाड़ी दोनों ही उत्साह से भरे नजर आए. कोचिंग स्टाफ ने भी खिलाड़ियों के साथ मिलकर हर स्थिति पर काम किया. उधर दक्षिण अफ्रीका टीम भी मैच से पहले अपनी प्लानिंग को मजबूत करने में जुटी है.

 

अब नजरें 30 नवंबर के मैच पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत करने उतरेंगी. रांची के क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही