Search

 
 
 

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 भारत ने जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए छठी बार जीत हासिल किया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.
 

Lagatar Desk: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए छठी बार जीत हासिल किया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. भारत की ओर से ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 15 चौके और 15 छक्कों के सहारे 175 रन बनाए. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली. 

 

भारत की ओर से वैभव ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर अच्छी शुरूआत. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. वेंदात त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन की पारी खेली. वहीं अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंद में 40 और कनिष्क चौहान ने 20 गेंद में 37 रन की पारी खेली. इस भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके.

 

इतने बड़े विशाल रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले ही मानसिक दवाब में आ गई. इंग्लैंड की टीम पूरी ओवर भी नहीं खेल न सकी और  40 ओवर में ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की टीम 412 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी और 311 रन ही बना सकी. इस तरह 100 भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया दिया.

 

इंग्लैंड की ओर से कालेब फॉल्कनर एक छोड़ पर टिके रहे, उन्होंने 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 67 गेंद में 115 रन बनाए. लेकिन दूसरी छोर से विकेट पत्ते की तरह गिरते रहे. जोसेफ़ मूर्स 17 रन बनाकर पांचवें आउट हो गए. उसके बाद बीजे डॉवकिंस ने 66 और बेन मेयस ने 45 रन की पारी खेली. एक समय ऐसी स्थिति आ गई कि इंग्लैंड की टीम 177 रन पर 7 विकेट गिर गए थे. भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा कनिष्क चौहान और दीपेष देववर्धन ने दो-दो विकेट झटके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही