Search

 
 
 

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीडित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी.
 

New Delhi : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीडित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. तबियत बिगड़ने के बाद 21 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

 

उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली. जिस घर में खुशियों का माहौल था वहां अचानक सन्नाटा पसर गया है. जून में रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी. पिता के निधन से रिंकू और उनको परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 


रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर क्वारसी स्थित ओजोन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा गया है. इस बीच शुभचिंतकों व रिश्तेदार भी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं. रिंकू सिंह भारत की अंतरराष्ट्रीय T20 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य है. वह अपने घर के लिए निकल चुके है. 

 

टी-20 विश्वकप के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र में रिंकू हिस्सा नहीं ले पाए थे, जबकि अन्य खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे. इसके बाद स्पष्ट हुआ कि उनके पिता की हालत नाजुक है और इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही