New Delhi : एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स के लिए भारतीय महिला-पुरुष टीम की घोषणा कर दी गई है. यह टूर्नामेंट चाईना के चिंगदाओ में 5-6 सितंबर को आयोजित होगी. भुवनेश्वर के केआईआईटी (KIIT) में 26 जुलाई को आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप के बाद चुने गए ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर एशिया के शीर्ष देशों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
कुल 17 टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियनशिप में महिला और पुरुष की श्रेणी में 17 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पुरुषों की श्रेणी में नौ और महिलाओं की श्रेणी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. भारत की अंडर-18 लड़कों को पिछले साल के फाइनलिस्ट हांगकांग चीन, साथ ही मलेशिया और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.
टूर्नामेंट से पहले रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा कि ये वो खिलाड़ी हैं जो आने वाले वर्षों में वरिष्ठ स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स चैंपियनशिप उनके लिए खुद को चुनौती देने, देश के लिए अपना सब कुछ देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. मुझे विश्वास है कि हमारी दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और भारत को गौरवान्वित करेंगी.
भारतीय अंडर-18 टीम
पुरुष टीम : पुरुष टीम: रोहित कुमार (कप्तान), अजीत नाग (उपकप्तान), अरुण, बजरंगी कुमार, ईश्वर पुजारी, पंकज सांसी, पवन राज, प्रणव गावित, प्रियांशु मिश्रा, राहुल माझी, रितेश पोवार, शुभम कुमार.
महिला टीम : सलोनी कुमारी (कप्तान), अनीता मुर्मू (उपकप्तान), अदिति लोंधे, आरती कुमारी, ब्यूटी कुमारी, दीपाली ताठे, खमेस्वरी माझी, कीर्ति जाधव, नम्रता भुड़िया, सिमरन परवीन, सुमित्रा मुर्मू, सुशीला.
भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल : 5 सितंबर सुबह 6:30 से मलेशिया के साथ, सुबह 10:15 से हांगकांग चाइना के साथ, दोपहर 1:10 बजे श्रीलंका के साथ.
भारतीय महिला टीम का शेड्यूल: 5 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से मलेशिया से, दोपहर 12:20 से यूएई से, शाम 4:05 मिनट से हांगकांग चाइना के खिलाफ होगा.
6 सितंबर: नॉकआउट और क्लासिफिकेशन स्टेज.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

