Search

 
 
 

भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर रेस 10.14 सेकंड में की पूरी

Germany : प्यूमा फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स 2026 मीट फाइनल रेस में भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने नया रिकार्ड बनाया. ओडिशा के इस धावक ने शनिवार को जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकेंड में पूरी की. इसी के साथ वह विदेश में सबसे तेज दौड़ने वाले भारतीय बन गए.
 

Germany : प्यूमा फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स 2026 मीट फाइनल रेस में भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने नया रिकार्ड बनाया. ओडिशा के इस धावक ने शनिवार को जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकेंड में पूरी की. इसी के साथ वह विदेश में सबसे तेज दौड़ने वाले भारतीय बन गए. 

इसे भी पढ़ें...

 

अनिमेष कुजूर भारत की तरफ से गुरिंदरवीर सिंह के बाद 100 मीटर की रेस को सबसे तेज पूरा करने वाले खिलाड़ी बने हैं. गुरिंदरवीर ने 100 मीटर की रेस को 10.09 सेकंड में पूरा कर अपने नाम नेशनल रिकॉर्ड दर्ज किया है. अनिमेष ने प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की थी. वह फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे. साउथ अफ्रीका के आर. म्लेंगा 10.03 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहे.


दिन में हुई 100 मीटर रेस में उन्होंने 10.18 सेकंड पर रेस जीतकर फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद फाइनल में उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया और अपना पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 10.15 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रेस को 10.14 सेकंड में पूरा किया.


रेस के बाद अनिमेष ने कहा कि सच कहूं तो, मैं यहां टाइमिंग के लिए नहीं था. मेरा लक्ष्य आइडिया एशियन गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करना था. अब जब मैंने इसे हासिल कर लिया है, तो मैं एशियन गेम्स से पहले बेहतर करने पर फोकस करूंगा.


200 मीटर में अनिमेष का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 20.32 सेकंड है, जो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है. हाल के समय में उन्होंने 100 मीटर में भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने दो बार इस स्पर्धा में भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. हालांकि बाद में गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड के समय के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था.


अनिमेष के कोच मार्टिन ओवेन्स ने बताया कि व्यस्त यात्रा कार्यक्रम के बाद टीम का मुख्य लक्ष्य क्वालीफिकेशन हासिल करना था, न कि केवल तेज समय निकालने का दबाव लेना. हालांकि अनिमेष का पसंदीदा इवेंट 200 मीटर है, लेकिन पिछले कुछ समय में 100 मीटर में उनका प्रदर्शन तेजी से बेहतर हुआ है. उनकी 10.14 सेकंड की दौड़ यह दिखाती है कि वह एशियन गेम्स से पहले भारत की सबसे बड़ी स्प्रिंट उम्मीदों में से एक बन चुके हैं.


भारत के सबसे तेज 100 मीटर समय

गुरिंदर सिंह – 10.09 सेकंड
अनिमेष कुजूर – 10.14 सेकंड
अनिमेष कुजूर – 10.15 सेकंड
गुरिंदर सिंह – 10.17 सेकंड
अनिमेष कुजूर – 10.18 सेकंड

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही