Sports News: BCCI ने 2 नवंबर (सोमवार) कतर के दोहा में होने वाले राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम का ऐलान कर दिया है. सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान की कमान सौंपी है. टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन, कुमार कुशाग्र और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल किया गया हैं.
इसे भी पढ़ें:
यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. . भारतीय टीम ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और पाकिस्तान की टीमें शामिल है. भारत का पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा. इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-A और 24 नवंबर को UAE से मुकाबला होगा.
ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग की टीमें हैं. हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबला 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 29 नवंबर (रविवार) को होगा.
इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

