Search

 
 
 

Sports News: पीवी सिंधू बनीं HYLO ओपन चैंपियन, होजमार्क को हराकर जीता खिताब

Sports News: पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए HYLO ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क केजर्सफेल्ड को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हरा दिया. सिंधु के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें पिछले सप्ताह ही फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एन से यंग से हार का सामना करना पड़ा था.
 
पीवी सिंधू ने हायलो ओपन 2026 खिताब जीता

Sports News: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए HYLO ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को खेले गए महिला सिंगल्स के फाइनल में सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क केजर्सफेल्ड को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हरा दिया. यह जीत सिंधू के लिए इस सीजन का दूसरा खिताब है. इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

सिंधु के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्हें पिछले सप्ताह ही फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एन से यंग से हार का सामना करना पड़ा था. इस पूरे टूर्नामेंट में पीवी सिंधू ने अपना दबदबा बनाए रखा और बिना एक भी गेम हारे फाइनल में पहुंची थीं. उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत हमवतन प्रकृति भरत के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ की थी.

 

दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधू इस जीत से 9200 रैंकिंग अंक हासिल कर चुकी हैं. अब साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही