Sports News: मर्सिडीज के ड्राइवर किमी एंटोनेली 20 साल की उम्र में अब तक के सबसे युवा फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने मेक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल कर 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ 2026 का खिताब अपने नाम किया.
इसे भी पढ़ें:
20 साल और 68 दिन की उम्र में एंटोनेली ने सेबेस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले, जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने 2010 में 23 साल और 133 दिन की उम्र में अपना पहला F1 वर्ल्ड टाइटल जीता था.
ऑटोड्रोमो हर्मनोस रोड्रिग्ज में हुई 71-लैप की इस रेस में एंटोनेली को अपना पहला एफ-1 खिताब जीतने के लिए केवल नौवें स्थान पर रहने की जरूरत थी. एंटोनेली ने अपने दूसरे ही सीजन में यह खिताब जीता और चार रेस बाकी रहते चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. वहीं, इस रेस में मैक्स वेरस्टैपेन ने लुईस हैमिल्टन को पीछे छोड़ जीत हासिल की. मैक्सिको सिटी ग्रां प्री में एंटोनेली तीसरे स्थान पर रहे.
एंटोनेली ने जीत के बाद कहा, हमने कर दिखाया है. मर्सिडीज और अपने परिवार के बिना यह मुमकिन नहीं था. यह एक ऐसा पल है जो हमेशा याद रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

