Search

 
 
 

भारतीय महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, 10 साल बाद सीरीज पर कब्जा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 21 फरवरी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 17 रनों से शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से कब्जा कर लिया है. टीम ने यह कारनामा 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की है.
 

Lagatar Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 21 फरवरी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 17 रनों से शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से कब्जा कर लिया है. टीम ने यह कारनामा 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की है. जिसमें भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज जीती हो. ऑस्ट्रेलियन महिला टीम 9 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर कोई सीरीज में हारी है.

 

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए. 177 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियन टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया दिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन बनाए. 


भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन की पारी खेली. ऋचा घोष ने 7 गेंद पर 18 रन बनाए. शैफाली वर्मा ने 6 गेंद पर 7 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहे. अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 रन बनाए. आखिरी ओवर में भारतीय टीम के 3 विकेट गिरे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनाबेल सदलैंड ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, किम गार्थ और सोफी मोलीनक्स को 1-1 विकेट मिले.

 

177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. फीबी लिचफील्ड ने 26 रन, आनाबेल सदरलैंड ने 14 रन, जॉर्जिया वेयरहम ने 12 रन और जॉर्जिया वोल ने 10 रन बनाए. किम गार्थ ने नाबाद 7 और डार्सी ब्राउन नाबाद 8 रन बनाए. भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने 3-3 विकेट झटके. वहीं, अरुंधति रेड्डी को 2 विकेट मिले. जबकि  रेणुका ठाकुर ने 1 विकेट लिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही