Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशियन फुटबॉल कप से भारतीय महिला टीम बाहर, 3-1 से चाइनीज ताइपे से मिली हार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भारतीय वीमेंस टीम को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk:  भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भारतीय वीमेंस टीम को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में चीनी ताइपे से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. टूर्नामेंट में बने रहने के लिए खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम को ये मैच 2 गोल के अंतर से जीतना जरूरी था.

Uploaded Image

भारत की ओर से एकमात्र गोल मनीषा कल्याण ने 39वें मिनट में किया. वहीं चीनी ताइपे के लिए वाईएच सु ने 12वें मिनट में पहला गोल किया. उसके बाद पहले हाफ के अतिरिक्त समय में वाईवाई सू ने दूसरे गोल दागे और यू चिन चेन ने 77वें मिनट पर तीसरा गोल किया. मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

 

सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में मैच के बड़े हिस्से में हावी रहने भारतीय टीम कई मौके बनाने के बावजूद गोल में बदलने नाकाम रही. बता दें, भारत इससे पहले ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका है. टीम पहली बार मेरिट के आधार पर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई की थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही