Search

 
 
 

टेररिज्म के खिलाफ भारत की जीत, विवेक अग्रवाल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष चुने गये

भारतीय लोगों के लिए खुशखबरी है. भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के उपाध्यक्ष चुने गये हैं.  माना जा रहा है कि टेररिज्म के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत को अहम कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता हाथ लगी है.
 
विवेक अग्रवाल

 New Delhi : भारतीय लोगों के लिए खुशखबरी है. भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के उपाध्यक्ष चुने गये हैं.  माना जा रहा है कि टेररिज्म के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत को अहम कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता हाथ लगी है.

 

जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था FATF की बैठक में भारत के सीनियर अधिकारी विवेक अग्रवाल को वर्ष 2026-27 के लिए संगठन का उपाध्यक्ष चुना गया है. 

 

 ऐसे समय में जब भारत लगातार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और आतंकियों की फंडिंग के मुद्दे  अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है, एफएटीएफ में भारतीय अधिकारी की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

 

विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा है कि विवेक अग्रवाल की नियुक्ति आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियों की फंडिंग रोकने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी.

 

बता दें कि FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली अहम संस्थाओं में शामिल हैं.जान लें कि विवेक अग्रवाल पूर्व में FATF में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं. श्री अग्रवाल फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के निदेशक भी रह चुके हैं.  

 

विवेक अग्रवाल के बारे में बता दें कि वे 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं. वर्तमान में वे संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं. उन्हें प्रशासनिक सेवा में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

 

संस्कृति मंत्रालय का कहना है FATF में अहम पद मिलना दुनिया के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के बीच भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का सबूत है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही