Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंदौर निवासी व्यवसायी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या, शव बरामद, पत्‍नी लापता, सीबीआई जांच की मांग

राजा रघुवंशी और उनकी पत्‍नी सोनम 23 मई को हनीमून मनाने मेघालय गये थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार मेघालय पुलिस ने सोमवार को एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजा रघुवंशी के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Bhopal :  मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या किये जाने की खबर है. उनका शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहरा (चेरापूंजी)स्थित गहरी खाई में मिला है.  उनकी पत्‍नी सोनम अभी लापता है. पुलिस पत्‍नी की तलाश कर रही है. कपल के लापता होने के 11 दिन बाद उनका शव बरामद किया गया है  

 

 जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी और उनकी पत्‍नी सोनम 23 मई को हनीमून मनाने मेघालय गये थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार मेघालय पुलिस ने सोमवार को एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजा रघुवंशी के रूप में हुई है.

 

 

मेघालय की मीडिया के अनुसार पुलिस ने राजा की हत्या में इस्तेमाल किया गया एक दाओ  बरामद किया है. पूर्वी खासी हिल्स जिले के डिस्‍ट्रीक्‍ट पुलिस चीफ विवेक सिम ने बताया कि पुलिस ने  एक नया दाओ बरामद किया है.   ऐसा लगता है कि इसका इस्तेमाल केवल इसी मकसद के लिए किया गया था.

 

विपिन रघुवंशी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का समय और बाकी जानकारियां मिलेगी. अह यह केस और ज्‍यादा मिस्‍ट्री बन गया है. 

 

राजा रघुवंशी के परिवार का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है. परिजनों के अनुसार दोनों ने 11 मई को यहां विवाह किया.  वे 20 मई को मेघालय चले गये थे. राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर राजा के भाई विपिन ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है कि    

 

 उन्होंने कहा कि यहां की स्‍थानीय पुलिस इस बात से सहमत नहीं है कि कोई गड़बड़ी हुई है. लेकिन अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो  राजा का शव उस जगह से 25 किलोमीटर दूर मिला,  जहां वाहन (किराए की स्कूटी) खड़ा था.  हमें संदेह है कि उनका अपहरण किया गया था.

 

विपिन ने आरोप लगाया कि राजा और उनकी पत्‍नी का अपहरण कर वेइसाडोंग फॉल्स ले जाया गया था. उन्होंने कहा,  राजा और उनकी पत्‍नी सोनम के लिए आत्महत्या करना संभव नहीं है. दोनों ने सोने के जेवर पहने हुए थे. राजा के शव से से दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, कंगन, पर्स, मोबाइल गायब थे.

 

विपिन ने कहा कि अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो सभी चीजें गायब नहीं होंगी, उन्होंने कहा, आपसी  दुश्मनी का कोई सवाल ही नहीं है. विपिन का कहना था कि दोनों साथ में काफी खुश थे. 

 

 विवेक ने बताया कि शव की पहचान राजा के दाहिने हाथ पर बने राजा टैटू और कलाई पर मौजूद वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई. घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटा मोबाइल फोन एलसीडी स्क्रीन और स्मार्टवॉच बरामद हुए हैं  

  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही