Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर : भाजपा ने राहुल गांधी के नरेंदर सरेंडर वाले बयान को सेना का अपमान करार दिया

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रोगी हो चुके हैं. पाकिस्तान के किसी आतंकी और सेना के अधिकारी सहित आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद ने जो नहीं बोला वो आज राहुल गांधी बोल रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाये जाने पर करारा हमला बोला है. भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कि कहा कि नेता प्रतिपक्ष(राहुल गांधी) में गंभीरता का घोर अभाव है.

 

 

 

 

 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रोगी हो चुके हैं. पाकिस्तान के किसी आतंकी और सेना के अधिकारी सहित आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद ने जो नहीं बोला वो आज राहुल गांधी बोल रहे हैं. 

 

भाजपा सांसद ने कहा कि वे पाकिस्तान की सेना को  कवर देते हैं, अब उसका सिरमौर बनने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी का सरेंडर वाला बयान सेना का सरासर अपमान है. पूछ कि आपने सरेंडर शब्द का इस्तेमाल कर सेना का अपमान किया है या नहीं.

 


भाजपा सांसद ने कहा कि सुधांशु त्रिवेदी ने आज बुधवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि एक तरफ भारत द्वारा भेजे गये संयुक्त संसदीय दल में सभी विपक्षी दलों के सांसद, जिसमें कांग्रेस के सांसद भी है. उन्होंने दुनिया के कई देशों में जाकर भारत का पक्ष  गंभीरता के साथ रखा.

 

 त्रिवेदी ने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस के सर्वोच्च नेता  राहुल गांधी निहायत ही ओछी और स्तरहीन बातें करके यह विश्व को बता रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के बाद भी उनमें गंभीरता और नेता प्रतिपक्ष की परिपक्वता का घोर अभाव है.

 


भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेना के अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया है, उसको सरेंडर से तुलना करना दर्शाता है कि उनकी ये मानसिकता कितनी खतरनाक हो चुकी है.


 
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब तक राहुल गांधी को पाकिस्तान का पोस्टर बॉय माना जाता रहा है, लेकिन पाकिस्तान की सेना या आतंकवादी संगठनों ने भी ऐसा अपमानजनक बयान नहीं दिया है.  

 

राहुल गांधी ने कल भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था कि ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी  तुरंत सरेंडर हो गये.  इतिहास गवाह है, यही भाजपा-आरएसएस  चरित्र  है. वे हमेशा झुकते हैं.

 

राहुल ने कहा था कि  भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था.  कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपरपावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं.  इधर ट्रंप ने फोन किया और नरेंद्र मोदी ने जी हुजूर कहकर ट्रंप के इशारे का पालन किया.

 

राहुल ने कहा  कि एक वक़्त 1971 का भी था, जब अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी जी ने कहा था- मुझे जो करना है, वो करूंगी.

 

 राहुल ने कहा कि  भाजपा-आरएसएस  वालों का कैरेक्टर ही ऐसा है.  इन्हें आजादी के समय से सरेंडर वाला पत्र लिखने की आदत है. कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है.  गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जी, ये सरेंडर वाले लोग नहीं हैं, बल्कि सुपरपावर से लड़ने वाले लोग हैं.
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही