Search

 
 
 

DSPMU में स्नातक विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम 7 को, खेल व सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का सत्यापन पूरा

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में स्नातक नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. तृतीय चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 7 अगस्त को नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है.
 

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में स्नातक नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. तृतीय चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 7 अगस्त को नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है.

 

कुलपति ने बताया कि इंडक्शन कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा. प्रथम चरण में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय के रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम होगा. इसके बाद पूर्वाह्न 12 बजे से 1 बजे तक इसी सभागार में हिंदी, भूगोल और गणित विभाग के नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. राजीव मनोहर करेंगे, जिसमें सभी डीन और संबंधित विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे.


इसके बाद अपराह्न 1 बजे से विश्वविद्यालय के सभी विभागों में विभागाध्यक्षों, निदेशकों एवं समन्वयकों की ओर से विभागीय स्तर पर अनिवार्य इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जा सके.


इस बीच, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने 3 और 4 अगस्त को खेल एवं सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण भी किया. खेल श्रेणी के प्रमाणपत्रों का सत्यापन बाह्य एवं आंतरिक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया. समिति में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त मुख्य कोच विनोद सिंह और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे शामिल थे. समिति के अन्य सदस्यों में डॉ. अभय सागर मिंज, डॉ. राजेश कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह और संतोष कुमार शामिल रहे.


समिति ने खेल श्रेणी के 47 आवेदनों की जांच की, जिनमें 44 आवेदन सही पाए गए, जबकि 3 आवेदन फर्जी घोषित किए गए. सफल अभ्यर्थियों की सूची 5 अगस्त को संबंधित विभागों को नामांकन के लिए भेजी जाएगी.


वहीं, सैन्य श्रेणी के 7 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया. सत्यापन टीम में विशेषज्ञ के रूप में कैप्टन जी.सी. बास्के, सूबेदार मेजर परमजीत सिंह, नायब सूबेदार जीवन सिंह, हवलदार राजीव रंजन और मनीष कुमार शामिल थे. सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा भी संबंधित विभागों को भेज दी गई है.


कुलपति ने बताया कि बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन और नामांकन 5 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विभागीय स्तर पर किया जाएगा. सत्यापन के बाद उसी दिन संबंधित विद्यार्थी अपना नामांकन पूरा कर सकेंगे.


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय नए विद्यार्थियों के स्वागत और उनके शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही