Search

झारखंड में उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा, पिछले 10 सालों में दो लाख को मिला क्लीयरेंस

इस साल मिला 23,664 को क्लीयरेंस

Ranchi : पिछले दस साल में सिंगल विंडों क्लीयरेंस के लिए दो लाख 33 हजार 604 आवेदन आए. इसमें से दो लाख दो हजार 88 आवेदन स्वीकृत किए गए. इस साल यानि 2025 में अब तक 23,664 आवेदनों को स्वीकृति मिली. फिलहाल क्लीयरेंस के लिए 7,720 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. 

सबसे अधिक श्रम विभाग ने स्वीकृति दी

इस साल सिंगल विंडो क्लीयरेंस के लिए सबसे अधिक श्रम विभाग ने 11,945 आवेदनों को स्वीकृति दी. उद्योग विभाग ने एक, फायर सर्विस ने 2022, कॉमर्शियल टैक्स ने 1814, जियाडा ने चार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2814,बिजली वितरण निगम में 520, भू राजस्व ने दो, नगर विकास विभाग ने 18, ऊर्जा विभाग(इलेक्ट्रिक इंस्पेक्शन) ने 2058, कृषि पशुपालन विभाग ने 2346 और पथ विभाग ने 9 आवेदनों को स्वीकृति दी. 
 

किस साल कितने आवेदनो को मिली स्वीकृति

वर्ष             स्वीकृत आवेदनों की संख्या

2025            23,664
2024            35,344
2023            37,140
2022            30,893
2021            32,685
2020            18,261
2019            15,077
2018            7,844
2017            1,154
2016            36

 

किस साल कितने आवेदन रिजेक्ट हुए

वर्ष         रिजेक्ट आवेदनों की संख्या
2025        775
2024        2431
2023        3669
2022        3372
2021        3496
2020        2967
2019        2831
2018        1796
2017        347
2016        23

 

2025 में कितने आवेदन किस विभाग व संस्थान ने रिजेक्ट किए

फायर सर्विस- 387
कॉमर्शियल टैक्स- 25
श्रम विभाग- 202
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-05
बिजली वितरण निगम- 122
नगर विकास-02
कृषि पशुपालन- 32

 

पिछले दस साल में किस विभाग व संस्था ने कितने आवेदन रिजेक्ट किए

फायर सर्विस- 4589
कॉमर्शियल टैक्स- 627
श्रम विभाग-7353
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-7006
जियाडा-01
बिजली वितरण निगम- 1611
भू राजस्व- 11
जल संसाधन- 09
नगर विकास-35
ऊर्जा विभाग(इलेक्ट्रिक इंस्पेक्शन)- 12
कृषि पशुपालन विभाग- 400
खाद्य आपूर्ति- 27
रांची नगर निगम- 07
स्वास्थ्य-02
जुस्को- 06
गृह विभाग- 01
झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड- 09

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp