Search

 
 
 

अमेरिका में डंकी रूट से घुसपैठ, सालभर में 23 हजार भारतीय गिरफ्तार, तुर्किये-दुबई रूट से एंट्री के मामले बढ़े

हालांकि अमेरिका में घुसपैठ के मामले पिछले कुछ सालों के मुकाबले घटे हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पायी है. 2024 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में डंकी रूट से  जा रहे कुल 85,119 भारतीय पकडाये थे.
 

Washington  :  अमेरिका में डंकी रूट से घुसपैठ करने के मामले में भारत के संदर्भ में बड़ी खबर आयी है. पिछले  एक साल में हर दिन अमेरिकी बॉर्डर पर 65 भारतीय पकड़े गये.

 

पिछले साल जनवरी से दिसंबर आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेरिकी बॉर्डर एंड कस्टम ने साल भर में 23,830 भारतीयों को गिरफ्तार किया. 

 

हालांकि अमेरिका में घुसपैठ के मामले पिछले कुछ सालों के मुकाबले घटे हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पायी है. 2024 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में डंकी रूट से  जा रहे कुल 85,119 भारतीय पकडाये थे.

 

अधिकारियों ने बताया कि 2025 में नया ट्रेंड नजर आया. अमेरिका में इंट्री करते समय पकड़े गये  सभी भारतीय सिंगल (अकेले) थे. कोई भी भारतीय परिवार के साथ नहीं पकड़ा गया.  2024 की बात करें तो पकड़े गए भारतीयों में लगभग 20 हजार लोग भाई, पत्नी या बच्चों के साथ अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में थे.

 

डंकी रूट से घुसपैठ के मामले में क्षेत्रवार तब्दीली आयी है. कनाडा-मैक्सिको बॉर्डर के बजाय अब तुर्किये-दुबई रूट से अमेरिका में अवैध एंट्री के मामले सामने आ रहे हैं,. 

 

2025 में कनाडा बॉर्डर पर 6968, मैक्सिको बॉर्डर पर 1543 भारतीय पकड़ाये. सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में  तुर्किये-दुबई रूट से फ्लाइट के द्वारा सीधे अमेरिका में घुसपैठ कराई जाती है.

 

इनमें ज्यादातर मामले अमेरिका में वेकेशन वीसा के नाम पर एंट्री और फिर स्टे अवधि को टाले जाने के आ रहे हैं.  जहां तक डिपोर्ट किये जाने की बात है तो अमेरिका से 2025 में  3254 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही