Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पर महंगाई की मार, पेट्रोल 23 और डीजल 25 पैसा हुआ महंगा

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे का इजाफा हुआ है. वहीं डीजल 25 पैसा महंगा हुआ है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.44 रूपये बिक रहा है. जबकि डीजल की कीमत 84.32 रुपये हो गयी है. मुंबई में पेट्रोल 99.70 रुपये और डीजल 91.57 रुपये बिक रहा है.चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 95.06 और डीजल 89.11 रुपये हो गयी है. कोलकाता में पेट्रोल के दाम 93.49 और डीजल के दाम 87.16 रुपये है. वहीं भोपाल में पेट्रोल 101.52 रुपये बेचा जा रहा है. जबकि डीजल के दाम 92.77 रुपये के करीब है. हालांकि सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा था. इससे पहले भी तेल कंपनियां लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

इनकी कीमतों में इजाफा कर रहे हैं.

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 93.44 84.32
मुंबई 99.70 91.57
चेन्नई 95.06 89.11
कोलकाता 93.49 87.16
भोपाल 101.52 92.77
रांची90.23 89.05
बेंगलुरु 96.55 89.39
पटना 95.62  89.58
चंडीगढ़ 89.88 83.98
लखनऊ 91.03 84.71
 पेट्रोल 3.28 और डीजल 3.90 रुपये हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चुनाव के बाद से ही तेजी देखने को मिल रही है. जिसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये हैं. 15 से 16 दिनों पेट्रोल 3.28 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं डीजल के दाम में 3.90  रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है.

हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नयी दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

SMS के जरिये जानें अपने शहर के नए रेट्स

ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और">https://iocl.com/">

 IOCL हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीज़ल के नये रेट जारी करती है. आप नये रेट्स वेबसाइट या एसएमएस के जरिये जान सकते हैं. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही