Ranchi : झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना जारी है. मनातु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रांची नगर निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है. दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद रौशनी खलखो 25000 वोटों से आगे चल रही है. इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
रौशनी खलखो 44574
रमा खलखो 31063
सुजाता कच्छप 8285
विजय आनंद कुजुर 4852
प्रवीण कच्छप 4019
सोनू खलखो 3417
देवी दयाल मुंडा 3204
सुरेंद्र लिंडा 1905
किरण कुमारी 3075
विनोद कुमार बड़ाईक 1855
सुमन कांत तिग्गा 1562
इससे पहले पहले राउंड में रौशनी खलखो 1495 वोटों से आगे चल रही थीं. पहले राउंड की मतगणना में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो को 41278 वोट मिले थे. जबकि रमा खलखो को 29783 मत मिले हैं.

झारखंड में कुल 48 निकायों के लिए मतगणना हो रही है, जिसमें 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत शामिल हैं. राज्य भर में 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में कम से कम एक केंद्र है. रांची के अलावा देवघर और मधुपुर में भी मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की भारी भीड़ देखी जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment