Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर नगर निकाय चुनाव : कई प्रत्याशियों की हुई जीत, अधिकारिक घोषणा बाकी

Palamu :  मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की मतगणना प्रक्रिया जारी है. जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, अलग-अलग वार्डों से परिणाम और रुझान सामने आने लगे हैं. हालांकि कई सीटों पर आधिकारिक घोषणा अब भी बाकी है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 से मंजू देवी, वार्ड 2 से सुनील राम, वार्ड 3 से राहुल कुमार, वार्ड 4 से बिंदिया देवी, वार्ड 5 से नीरा देवी (निर्विरोध), वार्ड 6 से आशना पांडेय और वार्ड 7 रीता शुक्ला ने जीत दर्ज की है. इन सभी मामलों में निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

 

 

 

इधर मेयर पद के लिए मतों की गिनती जारी है. लेकिन अब तक कोई स्पष्ट रुझान सामने नहीं आया है. हर राउंड के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें परिणामों पर टिकी हुई हैं. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अधिकृत एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है.

 

प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने की अपील की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही