Search

 
 
 

झारखंड गौ सेवा आयोग की पहल: गो सेवा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियां और संभावनाओं पर 19 से  मंथन

झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी 19 और 20 जून को झारखंड गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है.
 

Ranchi: झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी 19 और 20 जून को झारखंड गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है. कार्यशाला में देशभर से 12 वक्ता भाग लेंगे, जिनमें सुनील मानसिंहका, डॉ. वल्लभभाई कथीरिया, डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा और अन्य प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं.


कार्यशाला का उद्देश्य


इस कार्यशाला का उद्देश्य गौ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करना है. साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और झारखंड राज्य की गौ संरक्षण और संवर्धन नीति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा. 
कार्यशाला का उद्घाटन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी. इस अवसर पर विभागीय सचिव अबु बकर सिद्दिकी और निदेशक पशुपालन किरण पासी भी उपस्थित रहेंगी.

 

कार्यशाला में इन विषयों पर होगी चर्चा

 

- पारिस्थितिकी संतुलन और आधुनिकता: गो सेवा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियां और संभावनाएं
- गो उद्यमिता विकास: नए स्टार्टअप और उद्योगों के अवसर
- पंचगव्य चिकित्सा: आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में गोमूत्र और गोबर का उपयोग
- नस्ल संरक्षण और A2 दूध: वैज्ञानिक महत्व और गोवंशीय पशुओं से संबंधित कानून/नियम

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही