Bokaro News : झारखंड संस्था की ओर से रविवार को सेक्टर-1 स्थित हंस मंडप में ‘आत्मनिर्भर बोकारो, सशक्त महिला, समृद्ध परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आत्मनिर्भर बोकारो एवं बेहतर झारखंड बनाने की दिशा में विवेक सिंह ने एक बेहतर पहल शुरू की है. एक हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए गए प्रयास के तहत आज बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने 15 समूहों को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराया.
इसे भी पढ़ें...
विवेक सिंह ने कहा कि बोकारो को बेहतर बनाने के लिए जलापूर्ति व्यवस्था एवं हैलोजन देकर कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया है. उन्होंने आज सेनेट्री पैड, आटा चक्की, बांस के उपकरण, उपस्कर, सिलाई मशीन समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराया.
उन्होंने कहा कि यह सरकार की योजना नहीं है बल्कि गरीबों को देखते हुए यह प्रयास किया गया है ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार कर सके. उन्होंने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने का काम शुरू किया गया है. अबतक 300 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ दिया गया है. एक हजार महिलाओं को जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

