Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुपोषण से लड़ने की पहल तेज, रांची में बायो-फोर्टिफाइड खाद्य पर जागरूकता कार्यक्रम

तुपुदाना स्थित सप्तऋषि भवन में कुपोषण एवं छिपी भूख (हिडन हंगर) की समस्या के समाधान के लिए हार्वेस्ट प्लस सॉल्यूशन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: तुपुदाना स्थित सप्तऋषि भवन में कुपोषण एवं छिपी भूख (हिडन हंगर) की समस्या के समाधान के लिए हार्वेस्ट प्लस सॉल्यूशन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम में कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि के रूप में ‘हार्वेस्ट प्लस’ की नीलम भारती, JSLPS से आदित्य (पलामू) एवं राजेश (पूर्वी सिंहभूम), तथा भारतीय लोक कल्याण संस्थान से पामेली गिरी और समृद्धि कुमारी उपस्थित रहीं.

 

इस दौरान JSLPS के कैडर और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को बायो-फोर्टिफाइड फसलों और खाद्य पदार्थों के महत्व, उनके पोषण मूल्य और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया. विशेष रूप से आयरन, जिंक और विटामिन युक्त फसलों के लाभों पर जोर दिया गया.

 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी, ताकि उन्हें संतुलित आहार, पोषण के महत्व और बायो-फोर्टिफाइड खाद्य के फायदे सरल तरीके से समझाए जा सकें.

 

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों और स्कूली बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संतुलित आहार को बढ़ावा देना और कुपोषण व छिपी भूख की समस्या को कम करना है. प्रशिक्षित कैडर अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बायो-फोर्टिफाइड खाद्य के उपयोग, उत्पादन और उन्हें दैनिक आहार में शामिल करने के व्यावहारिक तरीकों की भी जानकारी प्राप्त की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही