Search

 
 
 

धनबाद में अमित आजाद का प्रेरक संवाद, छात्रों में जगाई क्रांतिकारियों के प्रति चेतना

अमित आजाद ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि बीते एक वर्ष में वे देशभर में करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं.
 
कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद का किया गया स्वागत.

Dhanbad : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने बुधवार को धनबाद दौरे के दौरान आर्य समाज डीएवी स्कूल में आयोजित समारोह में भाग लिया. अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों देशभक्ति व स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से रू-ब-रू कराया. विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम व क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान की ऊर्जा भर दी.


अमित आजाद ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि बीते एक वर्ष में वे देशभर में करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं. इस दौरान 7 लाख 32 हजार से अधिक क्रांतिकारियों की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है. उन्होंने महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद जैसे महान वीरों की विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर जोर दिया. कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है.

 


अमित आजाद ने कहा कि हम अपने देश के क्रांतिकारियों की संस्कृति को बचाने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं. अब तक वे लगभग 1600 शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच चुके हैं. वर्तमान में उनका अभियान महाराष्ट्र में संचालित हो रहा है. उन्होंने लक्ष्य आजाद यात्रा के बारे में भी विस्तार से बताया. कहा कि लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद की 151 फीट ऊंची प्रतिमा व स्मारक निर्माण की योजना है. इसके लिए योगी सरकार ने एक एकड़ भूमि दी है, जबकि 9 एकड़ भूमि स्वयं उनका परिवार दे रहा है.

 

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही