Search

 
 
 

पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पत्रकारों को डराया जा रहा : सुदेश महतो

Ranchi News: सुदेश महतो ने कहा कि भारतमित्र चैनल के कार्यालय में बिना सर्च वारंट पुलिस के प्रवेश करने और साक्ष्य नष्ट करने के प्रयास के आरोप बेहद गंभीर हैं. वहीं, पीड़िता को कथित रूप से आरोपी विधायक के आवास पर ले जाने और उसके परिजनों के माध्यम से दबाव बनाने की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
 
सुदेश महतो

Ranchi News: सिमडेगा की नाबालिग बच्ची से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में बेटियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है. पॉक्सो एक्ट के तहत कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले को उजागर करने वाले पत्रकारों को डराने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

सुदेश महतो ने कहा कि  पीड़िता को कथित रूप से आरोपी विधायक के आवास पर ले जाने और उसके परिजनों के माध्यम से दबाव बनाने की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाना चाहती है या प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दे रही है?

 

सुदेश महतो ने कहा कि पत्रकारों को डराने और जांच में बाधा डालने के आरोपों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि सत्ता किसी को कानून से ऊपर नहीं बनाती. विधायक का पद कार्रवाई से बचने की ढाल नहीं हो सकता और न ही पुलिस की वर्दी जवाबदेही से बचने का माध्यम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही