Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जल्द शुरू होगा संस्थागत प्रसव

Deoghar : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार की संयुक्त सचिव सह अभियान निदेशक आराधना पटनायक ने रविवार को देवघर जिले के मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और NQAS सर्टिफाइड जमुनिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया

Deoghar : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार की संयुक्त सचिव सह अभियान निदेशक आराधना पटनायक ने रविवार को देवघर जिले के मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और NQAS सर्टिफाइड जमुनिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया.

देवघर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया.

 

जमुनिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उन्होंने संस्थागत प्रसव की सुविधा जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. केंद्र की CHO ने बताया कि यहां जल्द ही संस्थागत प्रसव शुरू कर दिया जाएगा.

 

आराधना पटनायक ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिलने वाली 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रों पर प्रचार सामग्री और IEC मैटेरियल साफ तौर पर प्रदर्शित किया जाए, ताकि लोगों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके.

 

इस दौरान अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड शशि प्रकाश झा ने देवघर के स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी.

 

निरीक्षण के दौरान राज्य से डॉ. मुकेश कुमार, नोडल CPHC, डॉ. एसपी मिश्रा, सिविल सर्जन देवघर, डॉ. कर्ण, राज्य एपिडेमियोलॉजिस्ट और जिला DPMU की टीम मौजूद रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही